डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस महामारी का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। एक्टिव केस की संख्या में इजाफा हो रहा है। वहीं, राहत वाली बात है कि हर दिन रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 24 घंटे में जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में 3 लाख 32 हजार 730 नए कोरोना मरीज मिले हैं। वहीं, 1 लाख 93 हजार 279 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, इस दौरान 2 हजार 263 मरीजों की मौत भी हुई है।

देश में अब तक कोरोनावायरस से 1 करोड़ 62 लाख 63 हजार 695 मरीज संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें से 1 करोड़ 36 लाख 48 हजार 159 मरीजों इलाज के बाद स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। वहीं, मरने कोरोना से मरने वालों की संख्या 1 लाख 86 हजार 920 पर पहुंच गई है। फिलहाल 24 लाख 28 हजार 616 मरीजों का इलाज देश की अलग-अलग अस्पतालों में किया जा रहा है। वहीं, कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन का काम जारी है। अब तक देश में 13 करोड़ 54 लाख 78 हजार 420 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Coronavirus updates in India New cases of coronavirus found in India in 24 hours coronavirus India live updates
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3sKT8YP
via Latest News in Hindi

0 Comments