मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी को 1 मई से लगेगा कोरोना का टीका

1 मई से 18 साल के ऊपर के सभी लोग कोरोना का टीका लगवा सकेंगे। अभी तक 45 साल से ऊपर को कोरोना की वैक्सीन लग रही थी।
कोरोना वैक्सीनेशन पर मोदी सरकार के बड़े फैसले के बाद अब प्राइवेट सेक्टर और राज्य सरकारें भी सीधे वैक्सीन बनाने वाली कंपनियों से खरीद टीका सकेंगी।
नए निर्णय के बाद वैक्सीन कंपनियां 50 प्रतिशत वैक्सीन केंद्र के लिए रखेंगी, बाकी को खुले बाजार और राज्यों को दे सकेंगी।
यह भी स्पष्ट किया गया है कि अब तक जिनके लिए सरकारी अस्पतालों में टीके मुफ्त थे, उनके लिए आगे भी मुफ्त रहेंगे।
यह भी पढ़ें:
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Qkh5J4
via Latest News in Hindi
0 Comments