विटामिन बी 12 की कमी से हो सकते हैं कई सारी गंभीर बीमारियाँ

शरीर की कार्यप्रणाली के सुचारू रूप से चलने के लिए जरूरी है कि आवश्यक सभी पोषक तत्व संतुलित मात्रा में उसे मिलें। जब भी किसी भी एक पोषक तत्व की कमी होती है तो इससे शरीर की कार्यप्रणाली तो प्रभावित होती है ही, साथ ही व्यक्ति अन्य कई बीमारियों के घेरे में आ जाता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं विटामिन बी 12 की कमी से शरीर को होने वाली कुछ परेशानियों के बारे में-
जब भी शरीर में विटामिन बी 12 की कमी होती है तो इससे शरीर की तंत्रिकाएं सिकुड़ने लगती हैं और अकड़न महसूस होनी शुरू हो जाती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि विटामिन बी 12 माइलिन बनाने में मदद करता है जो तंत्रिकाओं का सुरक्षा कवर है।
अगर आपको हरदम थकान, कमजोरी और सांस की तकलीफ जैसी समस्याएं हो रही हैं तो यह विटामिन बी 12 की कमी के कारण हो सकता है। विटामिन बी 12 की कमी होने पर लाल रक्त कोशिकाएं पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन की पूर्ति नहीं करती जिसके कारण आपको कमजोरी महसूस होने लगती है।
अगर आपको डिप्रेशन या अक्सर मूड में बदलाव दिखाई देता है तो आपमें विटामिन बी 12 की कमी हो सकती है। दरअसल, न्यूरोट्रांसमीटर आपके मूड को खुश रखता हैं और विटामिन बी 12 इस न्यूरोट्रांसमीटर के उत्पादन में मदद करता है। इसके अतिरिक्त विटामिन बी 12 आपके दिमाग के कामकाज में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और इसकी कमी याददाश्त कम करने और डिमेंशिया का कारण बन सकती है। यह परेशानी अक्सर उम्रदराज लोगों में देखी जाती है।
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/32l5Cf0
via Latest News in Hindi
0 Comments