अपनाएं यह आसान घरेलू नुस्खे, दूर हो जाएगा पेट दर्द

सामान्यतः यह देखा गया हैं कि कई लोगों को आए दिन पेट में दर्द होता ही रहता हैं, या फिर किसी को इंफेक्शन या फिर खाने से भी पेट में दर्द हो जाता हैं और वह घण्टों ही पेेट को लेकर बैठे रहते है। दवा लेने के बाद भी काफी देर तक इंतजार करना पड़ता हैं, लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसा आसान उपाय बताने जा रहें हैं जिससे आपका पेट दर्द सिर्फ 2 मिनट में दूर हो जाएगा।
अदरक-
अदरक के छोटे टुकड़े को मुंह में रखकर उसके रस को चूसने से पेट के दर्द में आराम धीरे-धीरे दूर हो जाएगा।
जीरा-
3 से 5 ग्राम जीरे को तवे पर भुन कर इसे दिन में दो से तीन बार पानी के साथ खाएं। यदि आप जीरे को चबाकर खाएंगे तो बहुत जल्दी आराम मिलेगा।
इसबगोल-
रात को सोने से पहले इसबगोल की भूसी दूध के साथ लेने से पेट के दर्द से आराम मिलता है। कब्ज में भी ये नुस्खा बेहद आराम देता है।
हींग-
एक गिलास पानी में एक चुटकी हींग को अच्छी तरह घोलकर पी जाएं। ऐसा दिन में दो से तीन बार करें। इससे आपको बहुत आराम मिलेगा।
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/3cpLv5c
via Latest News in Hindi
0 Comments