किड्नी स्टोन की समस्या से ऐसे करें अपना बचाव

किड्नी के स्टोन का दर्द अत्यधिक असनीय होता है। इसके मरीजों की संख्या लगातार बहुत बढ़ रही है। आपको बता दे की कुछ किड्नी के स्टोन रेत के दानों की तरह बहुत छोटे आकार के होते हैं तो कुछ मटर के दाने की तरह। ज्यादातर पथरी मूत्र के जरिये शरीर के बाहर निकल जाती है, पर जब स्टोन बहुत बड़ा होता है , वह बहुत ही तकलीफ देता है। किड्नी में स्टोन होने पर आंवले का सेवन जरूर करना चाहिए। आंवला का चूर्ण मूली के साथ मिलाकर खाने से गुर्दे की पथरी निकल जाती है। इसमें अलबूमीन और सोडियम क्लोराइड बहुत ही कम मात्रा में होता है इसलिए इसे गुर्दे की पथरी के उपचार के लिए सर्वोत्तम माना जाता है।
किड्नी में स्टोन होने पर तुलसी के पत्तों का सेवन कीजिए। आपको बता दे की तुलसी के पत्तों में विटामिन B अत्यधिक मात्रा में पाया जाता है जो पथरी से निजात दिलाने में सहायक होता है। यदि विटामिन B-6 को विटामिन B ग्रुप के अन्य विटामिंस के साथ लिया जाये तो गुर्दे की पथरी में बहुत सहायता मिलती है।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/3bWNsod
via Latest News in Hindi
0 Comments