नहीं जानते होंगे आप, सरसों तेल के ये फायदे

सरसों का तेल सभी तेलों में सबसे अच्छा है। शुद्ध सरसों के तेल में खाना बनाने से सेहत बहुत अच्छी रहती है। इससे मसाज करने से शरीर की मांसपेशियां मजबूत होने के साथ-साथ ब्लड सर्कुलेशन भी अत्यधिक बेहतर रहता है। सर्दी के मौसम में गर्माहट पैदा करने में भी सरसों का तेल सर्वोत्तम है। सेहत के साथ-साथ स्किन प्रॉब्लम का हल करने में भी यह बहुत बढ़िया माना जाता है और इससे किसी भी तरह का कोई साइड इफैक्ट होने का डर भी नहीं रहता। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि सरसों का तेल सूंघने से भी कई तरह के लाभ मिलते हैं। आइये आपको उन लाभों के बारे में बताते है:-
सरसों का तेल सूंघने से सांस की नली खुल जाती है।
सरसों के तेल का कश खींचने से खांसी और जुकाम से निजात मिलती है।
इसे सूंघने से नाक,कान,आंखों और दिमाग को शक्ति मिलती है।
आधा चम्मच सरसों का तेल नासिका से सूंघने पर दांत के दर्द से राहत मिलती है।
यह तेल सूंघने से दमा रोग के मरीजों को फायदा मिलता है।
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2AZcBx5
via Latest News in Hindi
0 Comments