जौ हमारे सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद अनाज है। जौ गेहू की जाती का ही एक अनाज होता है। इसके सेवन से हमारे शरीर को कई प्रकार के पोषक तत्त्व मिलते है। जौ में लैक्टिक ऐसिड, फॉस्फोरिक एसिड, पोटैशियम और कैल्सियम मुख रूप से पाए जाते है।  जौ हमे कई तरह की बीमारियों से बचाता है।  जौ गेहू से हल्का और मोटा अनाज है। आइये जानते है जौ के अन्य फायदे यहाँ –

गर्भपात से करे बचाव – जिन महिलाओ को बार बार गर्भपात हो जाता है उनके लिए जौ अमृत से कम नहीं है।  जौ के सेवन से गर्भपात की समस्या से छुटकारा मिलता है।  जौ के आटे, घी और लड्डू का सेवन कर सकते है।  साथ ही अगर जौ का आटा, तिल और चीनी को शहद में मिलकर खाया जाए तो गर्भपात की परेशानी दूर हो जाती है।

पथरी की समस्या दूर करे – गलत खान पान की वजह से आज अधिकतर लोग पथरी की समस्या से परेशान है।  पथरी से पीड़ित व्यक्ति को रोज़ एक गिलास उबला हुआ ठंडा जौ का पानी पीना चाहिए।  जौ का पानी पीने से पथरी गलने लगती है।  पथरी की समस्या में जौ की रोटी और जौ का सत्तू भी फायदेमंद है।

डायबिटीज में सहायक – डायबिटीज हमारे खान पान व लाइफस्टाइल पर निर्भर करती है।  इसके लिए कोई भी एलोपैथिक दवा असर नहीं करती।  इस बीमारी से छुटकारा पाने के लिए हमे हेल्दी डाइट की जरुरत होती है।  डायबिटीज के मरीज को जौ व चने की आटे की रोटी व सत्तू का प्रयोग करना चाहिए।

रंग निखारे – जौ सिर्फ हमारे लिए आंतरिक ही नहीं बाहरी रूप से भी फायदेमंद है।  ये हमारी त्वचा में निखार लाता है।  जौ के आटे में हल्दी, सरसो का तेल और थोड़ा सा पानी मिलाकर इसका बना लें।  नियमित रूप से इस लेप का प्रयोग करें व गरम पानी से स्नान कर ले।  कुछ ही दिनों में आपकी त्वचा में निखार आ जाएगा।

जानिए कैसे, खाना खाने के बीच में ये काम करने से बिगड़ सकती है आपकी सेहत



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/3qmSSid
via Latest News in Hindi

0 Comments