घर बैठे बिना स्ट्रेटनिंग मशीन,कैमिकल से कर सकते हैं बालों को स्ट्रेट,जानें कैसे

बालों को स्ट्रेट करने का फैशन आज-कल काफी ट्रैंड मेें है। हर लड़की यही चाहती है कि उसके बाल स्ट्रेट हों। इसके लिए वह बालों पर स्ट्रेटनिंग मशीन या कैमिकल का बहुत अधिक प्रयोग करती हैं लेकिन इससे बालों को बहुत नुकसान होता है। ऐसे में घर पर ही बालों को स्ट्रेट कर सकते हैं। आइए जानिए किन चीजों का इस्तेमाल करके आप बालों को सुंदर और स्ट्रेट कर सकते है।
दूध
एक स्प्रे बोतल में 1 तिहाई पानी और थोड़ा-सा दूध मिलाएं। नहाने से 1 घंटा पहले इससे बालों को स्प्रे करें और कंघी से इन्हें सुलझा लें। इसके बाद अपने बालों को शैम्पू और कंडीशनर से अच्छे से धोएं। सूखने के बाद आपके बाल एक दम सीधे हो जाएंगे और दोबारा शैम्पू करने तक यह स्ट्रेट रहेेंगे।
एलोवेरा जैल
एलोवेरा जैल बालों और स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे बालों को स्ट्रेट भी किया जा सकता है। इसके लिए एलोवेरा जैल में आधा कप गर्म तेल मिलाएं और इसे बालों पर लगाएं। 30-40 मिनट के बाद सिर धोने पर बाल चमकदार और पूरी तरह स्ट्रेट हो जाएंगे।
मुल्तानी मिट्टी
मुल्तानी मिट्टी का लेप बनाकर बालों पर लगाने से भी बहुत फायदा होता है। इसमें माइल्ड क्लीजिंग एजेंट होने के कारण यह बालों को स्ट्रेट करने का काम करती है और इससे कोई नुकसान भी नहीं होता।
अंडे
इसके लिए 2 अंडों को फैंटे और उसमें 2 चम्मच ऑलिव ऑयल अच्छे से मिलाएं। इस पेस्ट को बालों में 1 घंटे के लिए लगाएं और धोने के बाद बाल सीधे ही नहीं बल्कि बहुत मजबूत भी हो जाएंगे।
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/3qL9NLI
via Latest News in Hindi
0 Comments