प्रैग्नेंट महिलाओं के लिए काफी लाभदायक है ये सुपर फ़ूड, जानिए नाम और काम

किसी भी इंसान को स्वास्थ्य रहने के लिए अच्छे खानपान का होना बहुत ही जरूरी है लेकिन बिजी लाइफस्टाइल के चलते लोग अपनी डाइट पर कोई ध्यान नहीं दे पाते। अगर आप शरीर को फिट और निरोग रखना चाहते हैं तो अपनी डाइट का अवश्य ख्याल रखें। आज हम आपको एक एेसे फूड के बारे में बताएंगे जिसे सुपरफूड कहा जाता है। हम बात कर रहे है क्विनोआ की। क्विनोआ की खेती सबसे ज्यादा दक्षिणी अमेरिका में होती है। भारत में भी इसकी खेती अब होने लगी है। भारत में इसे किनवा नाम से जाना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, आयरन, फाइबर जैसे तत्व पाए जाते हैं। अधिकतर लोग इसे नाश्ते में खाना बहुत ज्यादा पसंद करते है।
प्रैग्नेंट महिला के लिए फायदेमंद
प्रैग्नेंसी में क्विनोआ बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से मां स्वस्थ्य रहती है और शिशु का विकास अच्छे से होता है।
स्किन समस्याओं से रखें दूर
क्विनोआ का सेवन करने से कई स्किन संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिलता है। इसमें एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते है जो स्किन के लिए फायदेमंद है।
वजन करें कम
वजन कम करने के लिए अपनी डाइट में क्विनोआ को शामिल करें। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है जिससे यह आसानी से पच जाता है। इसका सेवन करने से शरीर में अतिरिक्त चर्बी पैदा नहीं होती, जिससे वजन कंट्रोल में रहता है।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/3aDI7T8
via Latest News in Hindi
0 Comments