किशमिश का पानी सिर्फ 4 दिन तक खाली पेट पिएं, फिर देखें इसका कमाल

सूखे मेवे यानि ड्राईफ्रूट्स को शुरू से ही स्वास्थ्य के लिये बहुत फायदेमंद माना जाता है। यह दिमाग और शरीर दोनों के लिये काफी फायेदमंद होता है। सूखे मेवों में प्रोटीन से भरपूर होते हैं। बादाम, किशमिश, काजू, मूंगफली, अखरोठ आदि मेवे नॉन वेज फूड का एक अच्छा विकल्प भी माने जाते हैं। साथ ही 1 कप बादाम में 32 ग्राम प्रोटीन, मूंगफली में 36 ग्राम प्रोटीन और काजू में 20 ग्राम प्रोटीन मिलता है।
किशमिश के पानी के फायदे
वहीं अंगूर को सुखाकर किशमिश बनाई जाती है। किशमिश में भरपूर मात्रा में आयरन, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फाइबर पाया जाता है। साथ ही इसमें दूध में मौजूद हर तत्व पाया जाता है। अब आप सोच रहे होंगे कि किशमिश का पानी हमारे स्वास्थ्य के लिए कैसे फायदेमंद है। तो हम आपको बताते है कि किशमिश का पानी कैसे हमारे लिए फायदेमंद है।
किशमिश का पानी तैयार
मीडियम आंच पर एक पैन में पानी उबाल लें। उबाल आने के बाद आंच बंद कर लें। इस पानी में किशमिश डालकर रातभर ऐसे ही पानी के अंदर छोड़ दें। दूसरे दिन सुबह पानी को छान लें और दुबारा धीमी आंच पर हल्का गरम करके खाली पेट पी लें। इसे पीने के आधा घंटे बाद ब्रेकफास्ट करें। ऐसा कई दिनों तक करें और फिर इस लाभ देखें। अगर आप डाइट पर हैं और अपने आहार में लो फैट और ढेर सारे फल तथा सब्जियों को शामिल करते हैं, तो इस पानी को पीने से आपको और भी ज्यादा लाभ मिलेगा।
कब्ज से राहत
रोजाना सुबह के समय किशमिश के पानी का नियमित सेवन करने से कब्ज, एसिडिटी और थकान से निजात मिलती है।
कोलेस्ट्रॉल कम करने में
किशमिश का पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल लेवल नॉर्मल हो जाता है। यह आपके शरीर में ट्राईग्लिसेराइड्स के स्तर को कम करने में मददगार है।
त्वचा की चमक
इसमें फ्लेवेनॉइड्स एंटी ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो त्वचा पर होने वाली झुर्रियों को तेजी से कम करने में सहायक है।
लीवर मजबूत
प्रतिदिन किशमिश का पानी पीने से लीवर मजबूत रहता है और यह मेटाबॉलिज्म के स्तर को नियंत्रित करने में भी सहायक है।
बुखार को कम
अगर आपको बुखार आ रहा है तो इसका सेवन करें। इसमें मौजूद फिनॉलिक पायथोन्यूट्रियंट जो कि जर्मीसाइडल, एंटी बॉयटिक और एंटी ऑक्सीडेंट तत्वों से बुखार छूमंतर हो जाता है।
यह भी पढ़ें-
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/3b0EM0Q
via Latest News in Hindi
0 Comments