पान भारतीय परंपरा का एक अहम हिस्सा हैं। अक्सर लोग खाना खाने के बाद मुंह का जायका बनाए रखने के लिए पान का इस्तेमाल करते हैं। वहीं हर शुभ अवसर पर पान के पत्ते का उपयोग पूजा आदि के लिए किया जाता हैं। इसका एक कारण पान के पत्ते को शुभ माना जाता है, वही इसमे छुपे औषधीय गुण भी इसे पूजन में रखे जाने का एक बड़ा कारण हैं। आइए जानते हैं पान के पत्ते के घरेलू नुस्खे और फायदे…

पाचन में सहायक

पान खाना पाचन क्रिया के लिए फायदेमंद है। ये सैलिवरी ग्लैंड को सक्रिय करके लार बनाने का काम करता है जोकि खाने को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ने का काम करता है। कब्ज की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए भी पान की पत्ती चबाना काफी फायदेमंद है। गैस्ट्र‍िक अल्सर को ठीक करने में भी पान खाना काफी फायदेमंद है।

मुंह के स्वास्थ्य के लिए

पान के पत्ते में कई ऐसे तत्व होते हैं जो बैक्टीरिया के प्रभाव को कम करने में सहायक होते हैं। जिन लोगों के मुंह से दुर्गंध आ रही हो उनके लिए पान का सेवन काफी फायदेमंद होता है। इसमें इस्तेमाल होने वाले मसाले जैसे लौंग, कत्था और इलायची भी मुंह को फ्रेश रखने में सहायक होते हैं। पान खाने वालों के लार में एस्कॉर्बिक एसिड का स्तर भी सामान्य बना रहता है, जिससे मुंह संबंधी कई बीमारियां होने का खतरा कम हो जाता है।

खाँसी

पान के 15 पत्तो को 3 ग्लास पानी में डाल ले। इसके बाद, इसे तब तक उबाले, जब तक पानी उबल कर 1/3 ना रह जाए। इसे दिन में 3 बार पिए।

मसूड़ों में सूजनपर

मसूड़े में गांठ या फिर सूजन हो जाने पर पान का इस्तेमाल काफी फायदेमंद होता है। पान में पाए जाने तत्व इन उभारों को कम करने का काम करते हैं।

पाचन तंत्र

पान के पत्ता का वैसे माउथ फेशनर की तरह इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन इसे चबाने से हमारें लिए कापी फायदेमंद हो सकता है। जब हम इसे चबा कर खाते है तब हमारी लार ग्रंथि पर असर पड़ता है। इससे इससे सलाइव लार बनने में मदद मिलती है। जो हमारी पाचन तंत्र के लिए बहुत ही जरुरी है। अगर आपने भारी भोजन भी कर दिया है उसके बाद आप पान खा लें। इससे आपको भोजन आसानी से पच जाएगा।

नकसीर

गर्मियो के दिनों में नाक से खून आने पर पान के पत्ते को मसलकर सूँघे। इससे बहुत जल्दी आराम मिलेगा।

कैंसर

पान चबाने से ओरल कैंसर से भी बचा जा सकता है बशर्ते की पान का इस्तेमाल जर्दा और तम्बाकू के बिना किया जाये। पान के पत्ते में मौजूद एब्सकोर्बिक एसिड (Abscorbic acid) और अन्य एंटीऑक्सीडेंट मुंह में बन रहे हानिकारक कैंसर फ़ैलाने वाले तत्वों को नष्ट करते हैं। इसके सेवन से मुंह की दुर्गन्ध भी जाती है।

मोटापा

वजन कम कर रहे लोगो के लिए पान के पत्ते चबाना बहुत ही फायदेमंद होता है। पान के सेवन शरीर का मेटाबोलिज्म आश्चर्यजनक रूप से बढता है। जिस से वजन कम करने में सहयता मिलती है। इसके सेवन से शरीर से अतिरिक्त वसा भी नष्ट होती है।

नोट- ज्यादा पान खाना स्वास्थ्य के लिये हानिकारक हो सकता है, इसलिये ज्यादा सेवन से भी बचना चाहिये।

यह भी पढ़ें-

आंखे को ठीक रखने के लिए हर रोज खाएं ये फूड



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2MCxaIw
via Latest News in Hindi

0 Comments