दूसरों के लिए ही नहीं, स्वयं के लिए भी फायदेमंद होता है रक्तदान

रक्तदान को महादान की संज्ञा दी जाती है। रक्तदान के जरिए एक व्यक्ति कई लोगों की जान बचा सकता है।लेकिन अगर आप सोचते हैं कि यह सिर्फ दूसरों के लिए ही लाभदायक है तो आप गलत है। रक्तदान करने से आपको भी बहुत से लाभ प्राप्त होते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-
ब्लड डोनेशन आपके दिल के लिए काफी अच्छा होता है। रक्तदान से से शरीर का आयरन लेवल तो ठीक रहता ही है, साथ ही इससे आपको स्ट्रोक आने और हार्ट अटैक की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है।
वहीं ब्लड डोनेट करने से लीवर भी काफी अच्छा रहता है। दरअसल, ब्लड डोनेशन से आयरन की मात्रा सही रहती है, जिससे कारण लीवर डैमेज होने की आशंका काफी कम हो जाती है। साथ ही लीवर कैंसर का खतरा कम होता है।
शायद आपको जानकर हैरानी हो लेकिन वजन को नियंत्रित करने के लिए भी रक्तदान किया जा सकता है। एक बार ब्लड डोनेट करने से 650-700 कैलोरी घटाई जा सकती है। लेकिन ब्लड डोनेट 3 महीने में एक बार ही करना चाहिए।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/3nSFsZj
via Latest News in Hindi
0 Comments