दिनभर रहना चाहते हैं ऊर्जावान, तो जरूर खाएं ये फूड्स

आज की भागदौड़ भरी जिन्दगी में हर व्यक्ति को जरूरत होती है कि वह दिनभर ऊर्जावान बना रहे, ताकि वह अपना काम जल्दी और बेहतर तरीके से कर सके। इसमें आपका आहार आपके काफी काम आ सकता है। तो चलिए आज हम आपको ऊर्जावान बने रहने के लिए कुछ आहार के बारे में बता रहे हैं-
नाश्ते में पालक खाने से आपको काफी उर्जा मिलती है। इसके आप अंडे के साथ खाएं। असके लिए आप पालक को फ्राइ करें और अंडें को हाफ फ्राई करके एक साथ सर्व करें और चीज़ से गार्निश करें। इसमें 273 कैलोरी होती हैं और इसका सेवन सेहत के लिए लाभकारी होता है।
वहीं आप सुबह चाय पीने के स्थान पर बेरी-मैंगो स्मूदी बनाकर पीएं। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स के अतिरिक्त विटामिन, कैल्शियम, पोटेशियम जैसे पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में होते हैं। इसे बनाने के लिए ब्लूबेरी, कटे हुए आम, योगर्ट और एक छोटा टुकड़ा अदरक को आपस में मिलाकर ब्लैंड कर लें।
नाश्ते में चना और स्प्राउट के सेवन से आपको काफी मात्रा में प्रोटीन प्राप्त होता है। चना और स्प्राउट्स को कटी हुई सब्जियों और कालीमिर्च पाउडर के साथ मिलाकर परोसें। यह शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने के लिए उपयोगी रेसिपी होती है।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/3oSP7As
via Latest News in Hindi
0 Comments