प्यारी नींद के लिए इन्हे बनाएं अपने आहार का हिस्सा

भोजन और आप की नींद का एक गहरा नाता है। आपका भोजन आपकी नींद को काफी प्रभावित करता है। अगर आप रात को ठीक तरह से नींद नहीं आती या फिर बेहतर नींद चाहते हैं तो आप इन आहार को अपने भोजन में अवश्य शामिल करें। इनका आपकी नींद पर बहुत सकारात्मक असर पड़ेगा-
रात में गरिष्ठ व तला हुआ भोजन करने से परहेज करें।
माना जाता है कि गरिष्ठ भोजन करने से आपको नींद आती है, पर वास्तव में रात में गरिष्ठ भोजन आपके पाचन तंत्र पर विपरीत प्रभाव डालता है। इसलिए रात में हल्का-फुल्का खाना ही खाएं।
रात को सोने से पहले अखरोट या बादाम का सेवन अच्छी नींद दिलाने में सहायक होता है।
रात में चाय या काॅफी का सेवन कभी न करें। इसमें मौजूद कैफीन आपकी नींद को प्रभावित करता है।
एक गिलास गर्म दूध पीना आपके लिए अच्छा रहेगा।
फिर भी अगर आप चाय ही पीना चाहते हैं तो रात के समय अपनी रेग्युलर दूध वाली चाय को कैमोमाइल टी से स्विच कर दें। इससे आपको अच्छी नींद आएगी।
सही मात्रा में करें विटामिन ए का सेवन बढ़ेगी आँखों की रौशनी !
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/35Kok1M
via Latest News in Hindi
0 Comments