ब्लैकहैड्स से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये नुस्खे

सुंदर चेहरे की चाहत हर किसी की होती है, लेकिन ब्लैकहेड्स आपकी नेचुरल ब्यूटी को प्रभावित करते हैं। भले ही ब्लैक हैड्स आपको पंसद न हों लेकिन इनसे छुटकारा पाना इतना भी मुश्किल नहीं है। तो चलिए जानते ब्लैकहैड्स से छुटकारा पाने के तरीकों के बारे में-
ब्लैकहैड्स को दूर करने के लिए स्किन को एक्सफोलिएट करना बेहद आवश्यक है। सिर्फ गंदगी या आंयल के कारण ही ब्लैकहैड्स नहीं होते, बल्कि आपकी खुद की डेड स्किन भी इसके लिए काफी हद तक जिम्मेदार होती है। इसलिए सप्ताह में तीन बार अपनी स्किन को एक्सफोलिएट अवश्य करें।
फेशियल के जरिए भी ब्लैकहैड्स से मुक्ति पाई जा सकती है। अगर आप पार्लर नहीं जाना चाहती तो मार्केट में मिलने वाले फेस मास्क के जरिए घर पर ही ब्लैकहैड्स से निजात पा सकती हैं।
अगर आप चाहती हैं कि ब्लैकहैडस आपकी त्वचा से दूर ही रहें तो इसके लिए आपको अपनी स्किन को माॅइश्चराइज भी करना आवश्यक है।
रोजाना त्वचा को माॅइश्चराइज करने से वह काफी स्वस्थ रहती है। जिससे ब्लैकहेड्स की समस्या नहीं होती। खासतौर से, सर्दियों में तो स्किन को माॅइश्चराइज करना और भी आवश्यक हो जाता है।
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/3nK1GfP
via Latest News in Hindi
0 Comments