अगर आप बवासीर से हैं परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

बदलते लाइफस्टाइल और गलत खान पान के कारण आजकल लोगों में बवासीर की काफी प्रॉब्लम देखने को मिल रही है। इस प्रॉब्लम में रोगी को असहनीय दर्द का सामना करना पड़ता है। बवासीर में गुदा के अंदर और गुदा के आसपास की जगह पर सूजन हो जाती है। कई बार बवासीर की प्रॉब्लम में बैठना तक मुश्किल हो जाता है। आज हम आपको बताएंगे किस तरह से आप बवासीर की प्रॉब्लम से छुटकारा पा सकते हैं।
100 ग्राम किशमिश को रात भर पानी में डुबो कर रखे और फिर सुबह इसी पानी में किशमिश को मसल कर इस पानी का सेवन करे। कुछ ही दिन के निरंतर इस उपाय को करने से बवासीर ठीक होने लगती है।
बवासीर होने पर दही या लस्सी के साथ कच्चे प्याज का सेवन करें। इसके सेवन से आपको दर्द से बहुत जल्द आराम मिल जाएगा।
हर रोज दही के साथ ईसबगोल का सेवन करें। इसके सेवन से आप बवासीर की प्रॉब्लम से बचे रहेंगे।
कितनी भी पुरानी बवासीर की प्रॉब्लम हो, कच्ची मुली या इसके रस का सेवन करने से आप कुछ दिनों में इस प्रॉब्लम से छुटकारा पा सकते हैं।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2XA74Yc
via Latest News in Hindi
0 Comments