प्राइवेट पार्ट में होने वाली खुजली से ऐसे पाये छुटकारा

महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी बहुत-सी प्रॉब्लम का सामना करना पड़ता है। जिसे कई बार वह दूसरों को कहने से शर्म भी महसूस करती हैं। इन्हीं में से एक है प्राइवेट पार्ट में खुजली होना। कामकाजी महिलाओं के लिए यह प्रॉब्लम और भी बढ़ जाती है जब 6-8 घंटे घर से बाहर रहने पर यह प्रॉब्लम उत्पन्न होती है। आज हम आपको बताएंगे कुछ घरेलु नुस्खे जिससे आप इस प्रॉब्लम से छुटकारा पा सकते हैं।
दही: दही के कुदरती गुण खुलजी और इंफैक्शन की प्रॉब्लम से छुटकारा दिलाने में बहुत सहायक हैं। हर रोज एक कटोरी दही में शक्कर डाल कर इसका सेवन करें। इसके अलावा योनि में दही का लेप लगाने से बहुत आराम मिलता है।
बर्फ का टुकड़ा: इस पार्ट में खुजली के कारण बहुत परेशानी होती है। कई बार तो इससे रात को नींद भी नहीं आ पाती। ऐसे में रात को सोने से पहले बर्फ के टुकड़े के साथ योनि को बर्फ के साथ सेंक दें।
सेब का सिरका: सेब का सिरके में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल के गुण काफी मात्रा में होते हैं, जो संक्रमण को कुदरती रूप से दूर करने में सहायक होते है। इसके लिए 2 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर को गुनगुने पानी में मिलाकर इससे प्राइवेट पार्ट को धोएं।
यह भी पढ़ें:
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/33HxCKy
via Latest News in Hindi
0 Comments