आपने अक्सर लोगों को कहते हुए सुना होगा कि छोटे बच्चों को हमेशा स्तनपान ही कराना चाहिए क्योंकि मां का दूध बच्चे के लिए अमृत समान होता है। यह तो हम सभी जानते हैं स्तनपान कराना बच्चे के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए बेहद आवश्यक है लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तव में स्तनपान कराने से महिला को भी आश्चर्यजनक लाभ प्राप्त होते हैं। तो चलिए जानते हैं उन लाभों के बारे में-

  • कुछ शोधों से इस बात का खुलासा हुआ है कि ब्रेस्टफीड करवाने वाली महिलाओं को दिल की बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।
  • वहीं अगर आप अपने बच्चे को ब्रेस्टफीड कराती है तो आप प्रसव के बाद होने वाले मोटापे से खुद को काफी हद तक बचा सकती हैं।
  • ऐसी महिलाओं को भविष्य में गर्भाशय या स्तन कैंसर होने की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है।
  • जो महिलाएं बच्चे को स्तनपान कराती हैं, उनका गर्भाशय जल्द ही पूर्व आकार ले लेता है।

यह भी पढ़ें: 



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2JWKHIY
via Latest News in Hindi

0 Comments