शादी के दिन परी की तरह पाना चाहती है लुक तो अपनाएं ये ब्यूटी टिप्स..

हर लड़की की ख्वाइश होती है कि वह अपनी शादी के दिन हूर की परी लगे। शादी के करीब एक से डेढ़ महीने पहले दुल्हन अपने चेहरे और अपनी बॉडी पर ध्यान देना शुरू कर देती है। पार्लर में फैशियल, क्लीन अप करवाती है ताकि उनकी खूबसूरती निखर के आए। अब दुल्हन इन टिप्स के द्वारा अपनी ब्यूटी में चार चांद घर बैठे ही लगा सकती है। आइए जानें यहां –
1 दुल्हन को अपनी मैरिज के करीब 1 महीने पहले स्किन की केयर करनी शुरू कर देनी चाहिए। सबसे पहले ये जान लें कि आपकी स्किन ऑयली, ड्राई या सेंसिटिव है। फिर उस अनुसार फेशियल करवाएं।
2 मैरिज के एक महीने पहले अपनी स्किन पर ध्यान देना शुरू कर दें। अपनी स्किन पर क्लींजर, मॉइश्चराइजर, टोनर का यूज़ करें। स्किन को खूबसूरत बनाने के लिए वॉलनट पील स्क्रब, बादाम पाउडर स्क्रब का यूज़ करें। बहुत फायदा मिलेगा।
3 स्किन के बंद पोर्स को खोलने के लिए करीब 15-20 दिन पहले रिजुवनेटिंग ट्रीटमेंट करवाना न भूलें। ऐसा करने से स्किन टाइट और सॉफ्ट हो जाएगी। साथ ही आप टैनिंग से भी छुटकारा पा सकेंगी।
4 शादी से पहले अपने चेहरे को एक्सफोलिएट करें। ऐसा करने से चेहरे पर मौजूद ब्लैक हेड्स, डेड स्किन, वाइट हेड्स समाप्त हो जाएंगे।
5 फेस पर ग्लो पाने के लिए पार्लर में जाकर मसाज, बॉडी ट्रीटमेंट लें। इससे आप फ्रेश फील करेंगे।
6 इसके अलावा आप शाइनी बाल पाने के लिए हेयर स्पा जरूर करवाएं। अगर आप बाहर नहीं जा सकते तो घर में ही हेयर मास्क तैयार कर सकते है। हेयर मास्क लगाने से बाल चमकने लगेंगे।
यह भी पढ़ें:
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/3lSif8E
via Latest News in Hindi
0 Comments