सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है फल और सब्जियां

फलों और सब्जियों के एंटी आक्सीडेंट गुणों के कारण उनका सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत बेहतरीन माना गया है। अभी हाल ही में ब्रिटेन की नाटिंघम यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों द्वारा किए गए एक शोध के अनुसार सेब व टमाटर का सेवन फेफड़ों और सांस के रोगों से पूरी तरह सुरक्षा प्रदान करता है। ब्रिटेन में किए गए इस शोध में 2633 वयस्कों की भोजन की आदतों का अध्ययन किया गया और विशेषज्ञ इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि जो व्यक्ति सेब और टमाटर का अधिक सेवन करते हैं, उनके फेफड़े अच्छी तरह से कार्य करते हैं और वे श्वसन रोगों से भी पूरी तरह मुक्त रहते हैं।
यह भी पढ़ें:
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/3gh9ofk
via Latest News in Hindi
0 Comments