कहीं आप ही तो नहीं कर रहे अपने बच्चे को मोटा!

वर्तमान समय में, मोटापा सिर्फ बड़ों को ही अपनी चपेट में नहीं ले रहा है, बल्कि आज बच्चे भी इसके शिकार होते जा रहे हैं। जो बच्चे मोटापे से ग्रस्त होते हैं, उनके माता-पिता को हमेशा यही चिंता रहती है कि वास्तव में उन्हें यह परेशानी किस कारण हो रही है। तो चलिए आज हम आपको बच्चे के मोटे होने के पीछे का वास्तविक कारण बताते हैं-
आज के समय में मात-पिता दोनों ही वर्किंग हैं। यही कारण हैं कि माएं बच्चो को समय पर घर का बना खाना समय पर नहीं खिला पाती। भूख को मिटाने और चटपटा खाने के लिए बच्चे बाहर की चीजे खाते हैं। इसके अलावा कुछ बच्चों को बाहर की तला-भूना खाने की आदत होती है। बच्चों की यही आदत उनको मोटा कर रही है।
बच्चे टी.वी के सामने बैठकर खाना खाते हैं। टी.वी देखते-देखते खाना खाने से वह अक्सर ऑवर डाइटिंग कर बैठते हैं। रोजाना एेसा ही करने से शरीर का वजन बढ़ने लगता है।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/34SmHhZ
via Latest News in Hindi
0 Comments