जानिए कोल्ड ड्रिंक पीने के ये हानि

आप जब भी किसी फंक्शन या पार्टी में जाते हैं तो वहां पर कोल्ड ड्रिंक अवश्य सर्व की जाती है। इतना ही नहीं, बच्चों की तो ये फेवरिट होती हैं, वहीं व्यस्क लोग भी इसे बडे चाव से पीते हैं। स्वाद में भरपूर यह कोल्ड ड्रिंक वास्तव मंे आपकी सेहत के लिए बहुत ही हानिकारक होती है। शायद आपको जानकर हैरानी हो कि इससे आपके स्वास्थ्य पर उस हद तक विपरीत प्रभाव पडता है, जिसकी आप कल्पना तक नहीं कर सकते। तो चलिए जानते हैं कोल्ड ड्रिंक से होने वाले नुकसानों के बारे में-
- कोल्ड ड्रिंक में मुख्य रूप से सैक्रीन, चीनी, साइट्रिक या फास्फोरिक एसिड, कैफ़ीन, कार्बन डाइआक्साइड, रंग-सोडियम ओएंजाइड आदि पदार्थ मिलाए जाते हैं। यह सभी चीजें आपके स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डालती हैं। शायद आपको जानकर हैरानी हो लेकिन सैक्रीन और कैफ़ीन युक्त पदार्थों के सेवन करने से बच्चे पढ़ाई से जी चुराने लगते हैं। वहीं अगर कैफीन जब शरीर में पूरी तरह से घुल जाता है, तो आंखों की पुतलियां फैलने लगती हैं। ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है।
- कोल्ड ड्रिंक में पोषक तत्व के नाम पर कुछ भी ऐसा नहीं होता, जिसके कारण इसका सेवन किया जाए।
इसमें मौजूद सैक्रीन ब्लड शुगर की बीमारी का मरीज बना सकता है। इतना ही नहीं, वर्तमान में बच्चों में मोटापे का एक मुख्य कारण उनका अत्यधिक मात्रा में कोल्ड ड्रिंक का सेवन भी है। - शायद आपको जानकर हैरानी हो लेकिन इसके कारण आपको मधुमेह से लेकर दिल की बीमारियां तक हो सकती हैं। साथ ही इससे आपकी भूख पर भी विपरीत प्रभाव पडता है।
- सामान्यतया कोल्ड ड्रिंक को रंगीन बनाने के लिए कृत्रिम रंगों का इस्तेमाल किया जाता है। जब शीतल पेय अधिक और नियमित रूप से सेवन किए जाते हैं तो इन कृत्रिम रंगों से एलर्जी होने की संभावना बढ जाती है।
कोल्ड ड्रिंक में जरूरत से ज्यादा मात्रा में चीनी मिलाई जाती है। जिससे आपके स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पडना स्वाभाविक है। - खाना खाते समय बीच में ऐसे ड्रिंक पीने से दांतों में खोल होने की संभावना बढ़ जाती है। इनमें मौजूद साइट्रिक या फास्फोरिक एसिड दांतों की उपरी परत को नष्ट करता है।
यह भी पढ़ें:
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/36eWQlz
via Latest News in Hindi
0 Comments