सर्दियों के मौसम में शकरकंद का सेवन सेहत के लिए होता हैं फायदेमंद

सेहत को बहुत अच्छा रखने के लिए पौष्टिक आहार का सेवन करना बहुत आवश्यक होता है। बहुत सारे लोग फिटनेस के लिए एक्सरसाइज और योग का पूरी तरह सहारा लेते हैं लेकिन जब तक बहुत अच्छी डाइट को आहार में शामिल नहीं करेंगे कोई फायदा नहीं होगा। सर्दी के मौसम में लोग शकरकंद यानि स्वीट पोटैटो खाना अत्यधिक पसंद करते हैं। इसकी चटपटी चाट खाने में जितनी टेस्टी होती है सेहत के लिए भी उतनी ही फायदेमंद भी होती है। आप इसे उबालकर या भून कर खा सकते है। आइए जानें इसके गुणों के बारे में।
विटामिन का खजाना
शकरकंद में कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, विटामिन ए, विटामिन बी और विटामिन सी बहुतायत मात्रा में मिलता है। इसका सेवन करने से बहुत-सी गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है।
बच्चों का शारीरिक विकास
बढ़ते हुए बच्चों के लिए शकदकंदी बहुत आवश्यक होती है। अगर बच्चों की ग्रोथ अचानक रुक जाए तो को शकरकंद का सेवन करवाना स्टार्ट कर दें। इससे बच्चों को सारेे पोषक ततेव आसानी से मिलेगे और शारीरिक विकास भी बहुत अच्छी तरह से होगा।
आंखों की समस्या से छुटकारा
इसमें विटामिन ए की बहुत ही भरपूर मात्रा पाई जाती है जो आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होती है। कुछ लोगों को रात के समय कम दिखाई देता है। शक्ककंदी खाने से इस गंभीर समस्या से बहुत राहत मिलती है।
दिल और हड्डियां मजबूत
आजकल लोगों में दिल और हड्डियों की परेशानी बहुत आम सुनने को मिल रही है। इसे खाने से हड्डिया मजबूत होती है और दिल की बीमारियों से भी पूरी तरह राहत मिलती है।
यह भी पढ़ें:
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/3qa8G8p
via Latest News in Hindi
0 Comments