कभी भी खाली पेट ना खाएं ये चीजें, होगा बहुत बड़ा नुकसान

बहुत सारे लोग सुबह उठकर खाली पेट बिना सोचे कुछ भी खा लेते हैं। जिसके बाद उनको कईं दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आज हम आपको बतएंगे एसी कुछ चीजों के बारे में जिन्हें खाली पेट बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए।
अगर आप सुबह उठ कर नाश्ते में कुछ भी खा लेते हैं, तो आपको समझना होगा कि आप अपने पेट के साथ बहुत बड़ी नाइंसाफी कर रहे हैं। कब क्या चीज़ दिन में किस समय खानी चाहिए, इसका विशेष ख्याल रखना चाहिए।
सर्दियों में नहीं पड़ना बीमार तो अपनाएं ये खास नियम इसी तरह से ब्रेकफास्ट में ऐसी कौन सी चीज़ कभी नहीं खानी चाहिये, इसके बारे में आज हम बात करेंगे। कुछ खाद्य सामग्रियों में एसिड की मात्रा ज्यादा होती है, ऐसे में उन्हे खाली पेट खाना या पीना आपको बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है।
1. पेस्ट्री और केक: अगर आप ऐसी चीजें खाएंगे जिसमें ईस्ट की मात्रा बहुत अधिक होती है, तो आपका पेट पूरे दिन फूला रहेगा और शायद आप ऐसा नहीं चाहते होंगे ।
2. दही या उफना हुआ डेयरी प्रोडक्ट: दही खाना ज्यादातर लोग पसंद करते हैं क्योंकि इसमें काफी ज्यादा पोषण होता है। लेकिन इसे खाली पेट खाने से पेट में हाइड्रोक्लोरिक एसिड बनता है जिससे लैक्टिक एसिड वाला बैक्टीरिया खतम होता है और आपके बैक्टीरियल सिस्टम को बहुत नुकसान पहुंचता है।
3. नाशपाती : नाशपाती में कुछ कच्चे फाइबर भी होते हैं, जिसे खाली पेट खाने से आपकी श्लेष्मा झिल्ली को चोट भी पहुंच सकती है।
4. टमाटर: टमाटर में ढेर सारी मात्रा में टैनिक एसिड होता है। खाली पेट इसे खाने से गैस्ट्रिक अल्सर भी हो सकता है।
5. खीरा और अन्य हरी सब्जियां: कच्ची सब्जियों में ढेर सारी मात्रा में अमीना एसिड होता है। इससे सीने की जलन और पेट दर्द हो सकता है अगर इन्हें खाली पेट भी खाया गया।
यह भी पढ़ें:
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/36rinI5
via Latest News in Hindi
0 Comments