अंडे के छिलके से निखरेगी आपकी त्वचा, जानिए कैसे

इंटरनेट डेस्क– अंडा सेहत के लिए लाभदायक होता है,जीतना अंडा फायदेमंद होता है, उतना ही अंडे का छिलका भी काम में लिया जाता हैं। आपको बता दें कि अंडे को खाने की कई चीजों में यूज करने के साथ-साथ ब्यूटी प्रॉड्क्ट में भी यूज किया जाता है लेकिन क्या आपको पता केवल अंडा ही सेहत और स्किन के लिए लाभदायक नहीं बल्कि इसका छिलका भी काफी काम आता है। अंडे के छिलके से बना फेस मास्क तथा फेस स्क्रब स्किन की रंगत निखारने का काम करता हैं। इसी के साथ स्किन रैशेज को भी दूर करता हैं। चलिए आपको अंडे के छिलके से होने वाले कई ब्यूटी फायदों के बारे में बताते हैं…
—ग्लोइंग त्वचा : इसके सफेद हिस्से में एक चम्मच अंडे के छिलके का पाऊडर मिलाकर चेहरे पर लगाना चाहिए। फिर 2-3 मिनट हल्के हाथों से रगड़ें तथा फिर ऐसे ही रहने दीजिए।
—निखार के लिए : एलोवेरा जेल तथा एक चम्मच अंडे के छिलके को मिलाकर चेहरे पर लगाना चाहिए तथा अच्छे से मसाज कीजिए। इससे स्किन में मौजूद डेड स्किन सेल्स निकल जाते है और स्किन में निखार आता है।
—बेदाग स्किन : चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करने के लिए तीन चम्मच अंडे के छिलके का पाऊडर तथा एक चम्मच शहद मिलाकर अपने चेहरे पर लगाना चाहिए। कुछ वक्त बाद इसे धो लीजिए।
—सफेद दांत : सफेद दांत भी खूबसूरती में अपना रोल निभाते है। सफेद दांत पाने के लिए अंडे के छिलके का पाऊडर में क्रश्ड कोल पाऊडर मिलाकर ब्रश कीजिए।
—त्वचा की अंदर से सफाई : अंडे से बना फेस मास्क स्किन की गहराई तक सफाई करने में सहायता करता है। फेस मास्क बनाने के लिए एक अंडे का सफेद हिस्सा लीजिए तथा इसमें एक चम्मच चीनी, एक चम्मच अंडे के छिलके का पाऊडर मिलाएं। चेहरे पर अच्छी तरह लगाएं और थोड़ा देर बाद धो लीजिए।
यह भी पढ़ें:
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/34MSj7I
via Latest News in Hindi
0 Comments