हम किसी भी खाने की चीज को मीठा करने के लिए चीनी का उपयोग सर्वाधिक करते है। लेकिन क्या आपको यह पता है चीनी खाना सेहत के लिए बहुत हानिकारक होती हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक चीनी खाने से हमारे शरीर पर बहुत ही नाकारत्मक प्रभाव पड़ता है और ये हमारे लिए किसी जहर से कम नहीं है। साथ ही अब इसे नई तरह की तंबाकू भी कहा जाने लगा है। तो चलिए जानते है चीनी क्यों है जहर:-

* शोध के मुताबिक चीनी का एक नशा है। दरअसल कई बार हमें चाय की तलब बहुत लगती है लेकिन ये चाय नहीं बल्कि चीनी की तलब होती है और हम चाय के रूप में चीनी का सेवन कर लेते हैं। इसलिए ये जहर से कतई कम नहीं है।

* चीनी का सेवन करने से फ्रक्टोस सीधे हमारे लीवर में जाते है। फ्रक्टोस शरीर के लिए बहुत आवश्यक होते है लेकिन यदि हम मेहनत नहीं करते हैं तो लीवर फ्रक्टोस को चर्बी में पूर्ण्तः बदल देता है। जिससे नॉन-अल्कोहलिक चर्बी लिवर रोग हो जाता है। जो आगे चलकर यकृत सिरोसिस व यकृत कैंसर में भी पूर्ण्तः बदल सकता है और ये बहुत खतरनाक होता है।

* डायबिटीज का सीधा संबंध चीनी है। बहुत अधिक मात्रा में चीनी के सेवन करने से शरीर में मोटापा आता है।

* चीनी खाने वालों में हाई ट्रायग्लिसरॉयड और लो HDL कोलेस्टेरॉल की शिकायत होने लगती है।

यह भी पढ़ें: 



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/3kiUpSU
via Latest News in Hindi

0 Comments