खाएं और खिलाएं अंडा, जानिए इसके पोषक फायदे के बारें मे

एक ताजा रिसर्च के अनुसार अंडे बच्चों के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। अंडे में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व होते हैं इसलिए बच्चो को अंडा खिलाने की सलाह अवश्य दी जाती है। वॉशिंगटन में हुए अध्ययन से पता चला है की, बच्चों के विकास के लिए अगर उन्हें दिन में सिर्फ एक अंडा खिलाया जाए तो ये उनके लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकता है।
अंडे खाने से बच्चों में वृद्धि तो होती ही है साथ में विकास दर में रुकावट भी लगभग 47% तक कम हो जाती है। वही, अंडे सस्ते होते हैं और आसानी से मिल भी जाते हैं। इनमें पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं इसलिए बच्चों की सेहत और विकास के लिए उन्हें ये जरूर खिलाने चाहिए।
आपको बता दे की,ये अध्ययन 6-9 महीने के बच्चों पर किया गया। इनमें से कुछ को 6 महीने तक अंडे खिलाए गए और कुछ को नहीं। शोधकर्ताओं के अनुसार, अंडे खुद में एक बहुत ही पूर्ण आहार होते हैं। इसलिए बच्चों को दिन में एक अंडा जरूर खिलाना चाहिए। और साथ ही ये भी बताया है कि जो बच्चे दिन में एक अंडा खाते हैं उनमें विकास दर में रुकावट 47% और वजन की रुकावट में 74% कमी पाई गई।
यह भी पढ़ें:
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Qdsyqq
via Latest News in Hindi
0 Comments