चेरी खाने से आपके आंखों के रोग होते है कोसों दूर

आपको बता दे की चेरी मानसून और गर्मियों का फल है। ये खट्टा-मीठा फल खाने में जितना टेस्टी होता है। सेहत के लिए उतना ही अधिक फायदेमंद होता है। इसमें पाए जाने वाले कार्बोहाइड्रेट, विटामिन A, B और C, बीटा कैरोटीन, कैल्शियम, लोहा, पोटेशियम, फॉस्फोरस शरीर को पूर्ण्तः स्वस्थ रखने का काम करते हैं।
इन पोषक तत्वों की वजह से चेरी को सूपरफूड की श्रेणी में रखा जाता है। यही पोषक कई प्रॉबल्म को दूर करने में अत्यधिक मददगार होता है। अगर प्रतिदिन 10 चेरी खाई जाए तो आप कई बीमारियों से बच सकते हैं।
1. आंखों के लिए फायदेमंद
चेरी में विटामिन A की बहुत ही भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसको खाने से आंखों से संवंधित समस्याएं नहीं होती। जिन लोगों को मोतियाबिंद की गंभीर समस्या हो उनको प्रतिदिन चेरी खानी चाहिए।
2. याद्दाशत बढाएं
चेरी में याद्दाशत बढ़ाने वाले गुण पाए जाते हैं। जिन लोगों को बातें या चीजें भूलने की बिमारी होती हैं। उनके लिए चेरी खाना अत्यधिक फायदेमंद होता है।
3. अनिद्रा की समस्या से छुटकारा
चेरी में मेलाटोनिन की अत्यधिक मात्रा होती है, जो अनिद्रा की गंभीर समस्या से छुटकारा दिलाता है। प्रतिदिन सुबह-शाम 1 गिलास चेरी का जूस पीने से अच्छी नींद आने लगेगी।
4. हड्डियां मजबूत
आजकल बहुत से लोगों को हाथों-पैरों की हड्डियों में दर्द होने या हड्डियां संबंधी कई प्रॉबल्मस होने लगती है। हड्डियों की गंभीर समस्याओं से राहत पाने के लिए प्रतिदिन चेरी खाएं।
5. दिल को रखे हैल्दी
चेरी में आयरन, मैगनीज, जिंक, पोटेशियम आदि कई सारे पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। इसके साथ ही इसमें बिटा कैरोटीन तत्व भी होता है जो दिल की बीमारी को दूर करने में भरपूर मदद करता है।
यह भी पढ़ें:
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/3fYXWmO
via Latest News in Hindi
0 Comments