लांच हुआ रिलायंस जियो का देशी वीडियो कांफ्रेंसिंग ऐप JioMeet, जानिए इसके खास फीचर्स

रिलायंस जियो के नए एचडी वीडियो कांफ्रेंसिंग ऐप जियोमीट (JioMeet) को अब सभी यूजर्स के इस्तेमाल के लिए ओपन कर दिया गया है। यह ऐप कई आकर्षक फीचर्स से लैस है। जियोमीट एप (JioMeet) के उपयोग के लिए यूजर्स को कोई शुल्क नही देना होगा यानी यह बिलकुल मुफ्त है।
जियोमीट पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के लिए अब किसी इनवाइट कोड की जरूरत नही पड़ेगी। 100 से अधिक यूजर्स एक बार में जियोमीट पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जुड़ सकते हैं। जियोमीट लगभग सभी तरह के डिवायस पर बखूबी काम करता है।
जियोमीट एप मीटिंग शेड्यूल, स्क्रीन शेयर जैसे आकर्षक फीचर्स से लैस है। कांफ्रेंसिंग होस्ट को म्यूट अनम्यूट जैसी पॉवर भी दी गई है। लॉकडाउन में बहुत से लोग वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं। ऐसे में जियोमीट एक अच्छा विकल्प साबित होगा। वीडियो कांफ्रेंसिंग बाजार में जूम एप को सीधी टक्कर देगा जियोमीट।
जियोमीट को गूगल प्लेस्टोर या एप्पल स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। यह एंड्रायड और एप्पल पर समान रूप से काम करता है। जियोमीट माइक्रोसॉफ्ट विंडोस को भी सपोर्ट करता है इसलिए यूजर्स इसे डेस्कटॉप या लेपटॉप पर भी आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
from टेक्नोलॉजी – Navyug Sandesh https://ift.tt/3eWnuBs
via Latest News in Hindi
0 Comments