रोज़ाना दही का करें सेवन, मिलेंगे ढेरों फायदे…

दही एक डेयरी प्रोडक्ट है जो शरीर के लिए अत्यंत फायदेमंद होता है। दही सभी की पसंदीदा डिश में से एक है जिसे हर कोई बड़े चाव से खाना पसंद करता है। इसका सेवन करने से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सकता है। इसमें अच्छे बैक्टीरिया पाए जाते हैं। यह शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाने में कारगर होता है। यह रिंकल्स और डार्क स्पॉट से छुटकारा दिलाने में मददगार होता है। दही खाने से रुसी की समस्या से भी बचा जा सकता है। आइये जानें इसके अन्य फायदों के बारे में –
दांतों के लिए लाभदायक
दांतों के लिए भी दही बेहद लाभदायक होता है। इसमें कैल्शियम और फॉस्फोरस की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। ऐसे में इसे खाने से हड्डियों को मजबूती मिल पाती है। इसका सेवन करने से ऑस्टियोपोरोसिस और गठिया रोग से भी निजात पाया जा सकता है।
इम्युनिटी बढ़ाए
रोज़ाना दही खाने से रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसमें गुड बैक्टीरिया पाए जाते हैं जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। इसका सेवन जरूर करें। फायदा मिलेगा।
मोटापा घटाए
कैल्शियम से भरपूर दही का सेवन करने से शरीर के मोटापे को घटाया जा सकता है। इसमें ऐसा तत्व है जो शरीर को फूलने से रोकता है।
तनाव से छुटकारा दिलाए
स्ट्रेस से राहत पाने के लिए दही का सेवन जरूर करें। दही का सेवन करने से तनाव बिलकुल नहीं रहता। रोज़ाना अपनी डाइट में इसे शामिल जरूर करें।
यह भी पढ़ें : दांत निकलवाने के बाद दर्द की गंभीर समस्या में काम आएंगी ये टिप्स
एक्सरसाइज करने वाली महिलाओं को प्रसव के दौरान होता है बहुत कम दर्द
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2W6bar1
via Latest News in Hindi
0 Comments