शहद को बेहद ही गुणकारी माना गया है। कई स्वास्थ्य समस्याओं को सुलझाने से लेकर सौंदर्य के लिए भी शहद उतना ही उपयोगी माना गया है। वैसे तो यह सेहत और सौंदर्य के लिए अच्छा है लेकिन इसका प्रयोग बेहद समझदारी के साथ करना चाहिए। अगर आप इसके प्रयोग के दौरान कुछ गलतियां करते हैं तो आपको लाभ के स्थान पर नुकसान उठाना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं कि शहद का सेवन करते समय किन बातों का रखें ध्यान-

चूंकि अब गर्मी का मौसम है, इसलिए शहद का सेवन सीमित मात्रा में ही करें। दरअसल, शहद की तासीर गर्म होती है और अगर इसका आवश्यकता से अधिक सेवन किया जाए तो समस्या उत्पन्न हो सकती है। साथ ही इसके किसी भी गर्म चीज के साथ न खाएं, अन्यथा आपका पेट गड़बड़ा सकता है।

शहद का सेवन करते समय फूड काॅम्बिनेशन पर भी उतना ही ध्यान देना चाहिए। कुछ ऐसी चीजें होती हैं, जिनके साथ शहद का सेवन करने की सलाह बिल्कुल नहीं दी जाती है। अगर आप शहद खा रहे हैं तो उसके साथ चाय, काॅफी, मूली, मीट या मछली आदि खाने से बचें। यह आपके शरीर में विषाक्त पदार्थ को बढ़ज्ञने का काम करता है। इतना ही नहीं, इन चीजों का एक साथ सेवन कई बार आपकी तबियत भी खराब कर सकता है।

इस मानसून में जरूर खाएं इम्यूनिटी बढ़ाने वाली ये 3 चीजें

वायरल फीवर को कुछ ही समय में कीजिए छूमंतर, जानिए कैसे?



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2WyKVcZ
via Latest News in Hindi

0 Comments