बच्चों को कभी बीमार नहीं होने देंगे ये टिप्स

जब घर में छोटे बच्चे होते हैं तो उन्हें अतिरिक्त देखभाल की आवश्यकता होती है। वे इतने कोमल और नाजुक होते हैं कि यदि उनका सही तरह से ध्यान न रखा जाए तो उनके बीमार होने की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं, बच्चों से जुड़े कुछ हाइजीन टिप्स के बारे में-
बच्चों को गर्मियों के मौसम में रोज नहलाएं। अगर कभी बच्चा बीमार हो तो उसका चेहरा, डायपर एरिया, हाथों को जरूर साफ करें। बच्चे के शरीर के इन भागों की सफाई करने से वह स्वस्थ और चुस्त-दुरुस्त रहता है।
बच्चों को गोद में लेने और उसको हाथ लगाने से पहले माता-पिता को अपने हाथ अच्छे से धो लेने चाहिए। गंदे हाथों से बच्चे को उठाने से उसको इंफैकशन होने का खतरा बना रहता है।
रोजाना सुबह और शाम दिन में दो बार बच्चे की आंखें जरूर साफ करें। मगर इस बात का ध्यान रहें की बच्चों की आंखें साफ करने के लिए हमेशा नर्म कपड़े का इस्तेमाल करें।
सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है कच्चा पपीता, जानिए इसके फायदे
बालों से जुड़ी सभी समस्याओं का रामबाण इलाज है आलू का रस, जानिए लगाने का तरीका
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/32coM81
via Latest News in Hindi
0 Comments