अमेरिकियों को मास्क पहनने का आदेश नहीं दूंगा : ट्रंप
वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए अमेरिकियों को मास्क पहनने का आदेश नहीं देंगे। ट्रंप ने साथ ही कहा कि लोगों को ‘कुछ आजादी है।’ ट्रंप की यह टिप्पणी अमेरिका के शीर्ष संक्रामक रोग विशेषज्ञ डा. एंथोनी फाउसी द्वारा नेताओं से यह अपील किये जाने के बाद आयी है कि वे लोगों द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने के लिए ‘जितना संभव हो उतनी सख्ती करें।’
The post अमेरिकियों को मास्क पहनने का आदेश नहीं दूंगा : ट्रंप appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/32xOp3e
via Latest News in Hindi
0 Comments