लंदन, 18 जुलाई (एजेंसी)
दर्शकों को अगले हफ्ते से इंग्लैंड में कुछ खेल प्रतियोगिताओं के लिये स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति दी जायेगी। इंगलैंड की योजना अक्तूबर में स्टेडियमों को व्यापक रूप खोलने की है लेकिन उससे पहले वह चाहता है कि कोरोना वायरस को रोकने के लिये उठाये गये कदमों का परीक्षण किया जाये।
मार्च के बाद 26 और 27 जुलाई को घरेलू क्रिकेट पहली खेल स्पर्धा होगी जिसमें दर्शकों को स्टेडियम में जाने की अनुमति दी जायेगी। 31 जुलाई से शेफील्ड में विश्व स्नूकर चैम्पियनशिप शुरू होगी जो एक अगस्त को घोड़ा रेस महोत्सव के साथ सरकार की प्रशंसकों की वापसी की योजना का हिस्सा है।

The post अगले हफ्ते से स्टेडियम जा सकेंगे खेल प्रेमी appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2DYosQ3
via Latest News in Hindi

0 Comments