क्लैट परीक्षाएं सभी भाषाओं में कराने पर हाे विचार
नयी दिल्ली (एजेंसी) : दिल्ली हाईकोर्ट ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया से कहा है कि वह साझा विधि प्रवेश परीक्षा (क्लैट) 2020 और भविष्य में होने वाली इन परीक्षाओं को सभी भाषाओं, जैसे तमिल, ओडिया, तेलुगू आदि में कराने पर जल्दी फैसला करे। न्यायमूर्ति नाजमी वजीरी ने कहा कि विधि कॉलेजों में छात्रों के दाखिले के लिए मानदंड बार काउंसिल तय करता है, ऐसे में उसे याचिका में किए गए अनुरोध पर फैसला लेना होगा। चूंकि क्लैट के फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख 30 जून है, यह बेहतर होगा कि बार संभव हो तो उससे पहले फैसला करे।
The post क्लैट परीक्षाएं सभी भाषाओं में कराने पर हाे विचार appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3doL6wZ
via Latest News in Hindi
0 Comments