शिमला, 25 जून (निस)
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में सरकार की मनाही के बावजूद कोरोना काल में मनमानी फीस वसूलने वाले निजी स्कूलों को यह मनमानी महंगी पड़ेगी। सरकार को इस मनमानी के खिलाफ बड़े पैमाने पर मिली अभिभावकों की शिकायतों के बाद सरकार ने ऐसे स्कूलों पर नकेल कसने की तैयारी कर दी है। शिक्षा विभाग ने राजधानी के सात स्कूलों पर मनमानी फीस वसूलने और फीस वसूलने में गड़बड़ियां करने को लेकर जांच बिठा दी है। ये जांच शिक्षा निदेशक ने बिठाई है।
जिन सात स्कूलों के खिलाफ जांच बिठाई गई है उनमें लॉरेटो कान्वेंट स्कूल भराड़ी, डीएवी सीनियर सेकंडरी स्कूल लक्कड़ बाजार, सरस्वती पैराडाइज पब्लिक स्कूल संजौली, दयानंद पब्लिक स्कूल शिमला, ऑकलैंड हाउस स्कूल, लक्कड़ बाजार शिमला, डीएवी स्कूल टूटू  और शिशु शिक्षा निकेतन टूटू शामिल हैं।

The post मनमानी फीस वसूलने पर स्कूलों के खिलाफ बैठायी जांच appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2BIKuF7
via Latest News in Hindi

0 Comments