पीएम केयर्स फंड के जरिए 50 हजार मेड इन इंडिया ब्रांड के वेंटिलेटर का निर्माण किया जा रहा है। इस फंड के अंतर्गत दिए जाने वाले वेंटिलेटर्स की सप्लाई राज्यों में शुरू हो गई है। अब तक करीब 3 हजार वेंटिलेटर का निर्माण हो चुका है। जिनमें से 1 हजार 340 वेंटीलेटर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सप्लाई किए जा चुके हैं।

14,000 अतिरिक्त वेंटीलेटर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जून के अंत तक दे दिए जाएंगे। इसके अलावा 50 हजार में से 30,0000 वेंटिलेटर्स भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड द्वारा तैयार किए जा रहे हैं, जबकि 20 हजार का निर्माण AgVa हेल्थकेयर (10,000), AMTZ बेसिक (5,650), AMTZ हाई एंड (4,000) और एलाइड मेडिकल (350) कर रहे हैं।

इसके अलावा केंद्र सरकार ने पीएम केअर्स फंड से 1000 करोड़ रुपये प्रवासी मजदूरों के लिए भी अलॉट किए हैं। PM मोदी ने पीएम केयर्स फंड की शुरुआत की थी। जिसके बाद लोगों ने इसमें सहायता के इरादे से खूब सहयोग किया।



from व्यापार – Navyug Sandesh https://ift.tt/2B706Cq
via Latest News in Hindi

0 Comments