Jammu Kashmir Encounter Image Source : AP

जम्मू कश्मीर में एक बार फिर सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एन्काउंटर शुरू हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पहला एन्काउंटर कल देर रात अवंतीपुरा के शरशाली ख्रू क्षेत्र में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एन्काउंटर शुरू हो गया। वहीं दूसरा एन्काउंटर पु​लवामा जिले के शार पम्पोर एरिया में शुरू हुआ। यहां सुरक्षाबलों को 2 से 3 आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। 

इसके बाद खबर आई है कि सुरक्षा बलों ने रियाज नाइकू के पड़ौस के गांव बेगपुरा अवंतीपुरा में तलाशी अभियान शुरू किया है। यहां के सभी आने जाने वाले रास्तों को सील कर दिया गया है।



from India TV: TopStory Feed https://ift.tt/2WzUMyc
via Latest News in Hindi

0 Comments