मोहाली (निस) : सोहाना थाने के अधीन पड़ते गांव मनौली में पति से खाने को लेकर हुए मामूली झगड़े के बाद युवती ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक युवती की पहचान अंजु कुमारी के रूप में हुई है, जोकि अपने पति राजकुमार के साथ गांव मनौली में किराये के मकान में रह रही थी। सोहाना थाना पुलिस ने इस मामले में युवती की लाश सिविल अस्पताल फेज-6 की मॉर्चरी में रखवा दी है। एसएचओ दिलजीत सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को बिहार सूचित कर दिया गया है। राजकुमार ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि लॉकडाउन के कारण सबकुछ बंद होने के चलते घर का राशन खत्म हो गया था।

The post पति से झगड़े के बाद युवती ने की खुदकुशी appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/34ll4rJ
via Latest News in Hindi

0 Comments