नयी दिल्ली, 26 अप्रैल (एजेंसी)
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार लॉकडाउन में केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा दी गई अनुमति से ज्यादा ढील नहीं देगी। ऑनलाइन मीडिया ब्रीफिंग में उन्होंने कहा कि उनकी सरकार 3 मई तक लॉकडाउन के दौरान आस-पड़ोस की दुकानों को खोलने पर केंद्र के दिशा-निर्देशों को लागू कर रही है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में किसी भी बाजार या मॉल को खोलने की इजाजत नहीं दी जाएगी और कोरोना महामारी के रेड जोन में सभी दुकानें बंद रहेंगी।
उन्होंने यह भी कहा कि सरकार यथा स्थिति बनाए रखेगी और तीन मई तक लॉकडाउन की पाबंदियों में ढील नहीं देगी, सिवाय उनके जिनकी अनुमति केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दी है। केजरीवाल ने कहा कि इस समय हम मुश्किल वक्त से गुजर रहे हैं। हमें दिल्ली में कोरोना के मामलों की संख्या को कम करने के लिए प्रयास जारी रखने होंगे।

धार्मिक भेदभाव नहीं करती बीमारी
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सदभावना का भी संदेश दिया। उन्होंने कहा कि कहा कि कोरोना किसी भी धर्म में भेद नहीं करता है। उन्होंने कहा कि हमें साथ मिलकर काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम के प्लाजमा का इस्तेमाल हिंदू मरीज के इलाज के लिए किया जा सकता है और हिंदू के प्लाजमा का उपयोग मुस्लिम के उपचार के लिए किया जा सकता है। दिल्ली में शनिवार को 111 नये मामले सामने आने के बाद कोरोना के 2625 मामले हो  गए हैं।

The post दिल्ली में भी केंद्र जितनी  ही राहत देंगे : केजरीवाल appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3aCTBTH
via Latest News in Hindi