जोहानेसबर्ग, 3 अप्रैल (एजेंसी)
भारत के एकदिवसीय दौरा बीच में रद्द होने के बाद स्वदेश लौटने वाले सभी दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटरों में कोरोना वायरस का कोई लक्षण नहीं पाया और इनमें से जिनका परीक्षण किया गया वह भी नेगेटिव रहा। टीम के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. शुएब मांजरा ने यह जानकारी दी। दक्षिण अफ्रीकी टीम 18 मार्च को स्वदेश लौट गयी थी और इसके बाद उन्हें अलग-थलग रहने के लिये कहा गया था। उन्होंने बृहस्पतिवार को यह अवधि पूरी कर दी लेकिन वे अपने अन्य देशवासियों की तरह अगले 2 सप्ताह तक लॉकडाउन में रहेंगे। मांजरा ने कहा, ‘किसी भी खिलाड़ी में कोई लक्षण नहीं पाया गया और जिन खिलाड़ियों ने परीक्षण करवाया था उसका परिणाम भी ‘नेगेटिव’ आया।’

The post भारत से लौटे दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों के टेस्ट ‘नेगेटिव’ appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2X7uMfr
via Latest News in Hindi

0 Comments