जन्मदिन पर अस्पताल कर्मियों ने दिया ‘सरप्राइज गिफ्ट’
चंडीगढ़, 5 अप्रैल (एजेंसी)
पंजाब के नवांशहर सिविल अस्पताल में भर्ती कोरोना वायरस से संक्रमित एक बच्चा जब शनिवार को 2 साल का हुआ तो उसे अस्पताल के कर्मियों ने ‘सरप्राइज गिफ्ट’ दिया। अधिकारियों ने यहां बताया कि बच्चे की मां भी कोविड-19 से संक्रमित पाई गई है। दोनों का अस्पताल के पृथक वार्ड में इलाज चल रहा है। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी हरविंदर सिंह ने बताया कि जब यह मालूम चला कि शनिवार को बच्चे का जन्मदिन है तो अस्पताल के कर्मचारी उसके लिए तोहफे के तौर पर टोफियां, चॉकलेट और कपड़े लेकर आये।
परिवार के 14 सदस्य इस बीमारी की चपेट में
वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरविंदर सिंह ने बताया कि अस्पताल कर्मी उसके लिए केक लाना चाहते थे लेकिन कर्फ्यू के कारण केक मिल नहीं सका। बच्चे के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए नवांशहर निवासी 70 वर्षीय दादा की मौत हो चुकी है। उनके परिवार के कम से कम 14 सदस्य इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं।
The post जन्मदिन पर अस्पताल कर्मियों ने दिया ‘सरप्राइज गिफ्ट’ appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2V2cgm8
via Latest News in Hindi
0 Comments