विटामिन डी का अच्छा स्रोत है मशरूम, कई बीमारियों से दिलाता है छुटकारा

मशरूम का इस्तेमाल अधिकतर लोगों द्वारा किया जाता है। यह फाइबर का अच्छा स्रोत माना जाता है| इसमें अनेको पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के लिए फायदेमंद साबित होते है| इसका सेवन करने से अनेकों बीमारियों से भी बचा जा सकता है| इसमें बहुत कम कैलोरीज़, कई प्रकार के खनिज व विटामिन पाए जाते हैं| यह विटामिन बी, डी , कॉपर, आयरन, पोटैशियम से भी भरपूर होता है| इसका सेवन करने से याददाश्त भी बढ़ती है| आइए जाने इसके फायदे –
इम्यूनटी बढ़ाए
इम्युनिटी बढ़ाने में मशरूम अहम भूमिका निभाता है। इसमें पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में कारगर साबित होते हैं। इसके सेवन से सर्दी, जुकाम से राहत मिलती है | इसमें सेलेनियम पाया जाता है जिससे इम्यून सिस्टम को मजबूती मिलती है|
एंटीऑक्सिडेंट्स की अच्छी मात्रा
मशरूम में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं जो एंटी एजिंग की समस्या से निजात दिलाने में अहम भूमिका निभाता है। इसके सेवन से मोटापे को भी कम किया जा सकता है|
डाइबिटीज़ को कंट्रोल में रखे
मशरूम को खाने से डाइबिटीज़ कंट्रोल में रहती है। इसमें कार्बोहायड्रेट की कम मात्रा पाई जाती है जिससे शरीर का वजन व ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ता है|
विटामिन डी से भरपूर
मशरूम में विटामिन डी पाया जाता है| विटामिन हड्डियों की मजबूती प्रदान करता है| ऐसे में नियमित मशरूम खाने से करीब 20% तक विटामिन डी मिल पाता है| यह त्वचा व बालो के लिए भी कारगर साबित होता है| इसे खाने से कैंसर को भी कंट्रोल में रखा जा सकता है|
यह भी पढ़ें : फटे होंठो को बनाना है मुलायम? अपनाएं ये टिप्स, ड्राईनैस से मिलेगा छुटकारा
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/34wdJW1
via Latest News in Hindi
0 Comments