लंदन (एजेंसी) : ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की मंगेतर कैरी साइमंड्स ने बुधवार को एक बेटे को जन्म दिया। माना जाता है कि समय से पहले ही बच्चे का जन्म हुआ है लेकिन मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं । उनके एक प्रवक्ता ने बुधवार को बताया, ‘प्रधानमंत्री और साइमंड्स अपने बच्चे के जन्म की सूचना देते हुए काफी खुशी महसूस कर रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा के डॉक्टरों-नर्सों का शुक्रिया अदा किया है। कुछ दिन पहले जॉनसन (55) कोरोना से संक्रमित हो गए थे। अस्पताल में उपचार के बाद वह सोमवार को काम पर लौटे।

The post ब्रिटिश पीएम जॉनसन की मंगेतर ने दिया बेटे को जन्म appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3aPMzv9
via Latest News in Hindi

0 Comments