बद्दी में शुक्रवार को लिवगार्ड बैटरी उद्योग प्रबंधन प्रशासन के कंट्रोल रूम में राशन भेंट करते हुए। -निस

बीबीएन (निस) : बद्दी के निकटवर्ती मानपुरा के एक बैटरी निर्माता उद्योग ने जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए अपने हाथ बढ़ाए हैं। शुक्रवार को लिवगार्ड बैटरी उद्योग की ओर से बद्दी पुलिस के कंट्रोल रूम में जरूरतमंद परिवारों के लिए आटा, चावल, दाल, खाद्य तेल, नमक व मसाले आदि राशन सामग्री की 200 किट प्रदान की गई। कंपनी के महाप्रबंधक अक्षय राउत व एचआर हैड ओम प्रकाश ने बताया कि बीबीएन क्षेत्र में सरकार व प्रशासन द्वारा जरूरतमंदों के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। उधर, ग्लेनमार्क फार्मा ने राहतकोष में दिए 20 लाख नालागढ़ के राजपुरा व किशनपुरा में ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल्स भटंवाला राजपुरा नालागढ़ व किशनपुरा दो प्लांटों के प्रबंधन ने कोरोना संकट के दौरान लोगों की सहायता के लिए 20 लाख रुपए मुख्यमंत्री राहतकोष में दान दिए। कम्पनी के उपाध्यक्ष विनय चुतर्वेदी, डीजीएम उत्पादन पुष्कर बाली, उपाध्यक्ष किशोर धर्मीकोटा, डीजीएम गुणवता संतोष वामन आदि ने 20 लाख रुपए का चेक एसडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा को सौंपा।

The post लिवगार्ड ने दी 200 राशन किट, ग्लेनमार्क फार्मा ने 20 लाख रुपये appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3a6o5xm
via Latest News in Hindi

0 Comments