13 पार्षदों ने राहत कोष में दिया मानदेय
कैथल, 11 अप्रैल (हप्र)
जिला परिषद के 13 पार्षदों ने शनिवार को सरकार से मिलने वाले अपने एक महीने का मानदेय स्वेच्छा से मुख्यमंत्री कोरोना राहत कोष में देने बारे महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा को उनके निवास पर जाकर लिखित रूप में पत्र सौंपा। इसमें वार्ड नंबर 2 से जिला पार्षद अंजू जागलान, वार्ड 1 से सुदेश रानी, वार्ड 3 से संदीप कोटड़ा, वार्ड 4 से पतायो देवी, वार्ड 5 से सुमन देवी, वार्ड 6 से शकुंतला वजीरखेड़ा, वार्ड 8 से मोसिया, वार्ड 10 से रेणु बाला, वार्ड 12 से भाग सिंह, वार्ड 13 से सुरजीत पबनावा, वार्ड 14 से नीलम देवी, वार्ड 19 से मंजू रानी व वार्ड 20 से कमलेश बलबेड़ा शामिल है। उन्होंने कहा कि लोगों के प्रति हमारी तरफ से छोटी सी मदद है, ताकि यह मानदेय कोरोना महामारी में राहत के कार्य में आ सके।
The post 13 पार्षदों ने राहत कोष में दिया मानदेय appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2JZDoNG
via Latest News in Hindi
0 Comments