Nirbhaya Justice LIVE: निर्भया के दोषियों को फांसी दी, 15 मिनट बाद डॉक्टर चेक करेंगे शवों की नब्स
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। निर्भया गैंगरेप और हत्या के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दोषियों की याचिका खरिज कर दी है। ऐसे में आखिरकार 7 साल 3 महीने और तीन दिन बाद तय हो गया है कि सुबह 5.30 बजे दोषियों को फांसी दी जाएगी। कोर्ट ने कहा कि याचिका में राष्ट्रपति के फैसले की समीक्षा की गुंजाईश कम है। साथ ही बेंच ने कहा कि एक ही दलील बार-बार दोहराई जा रही है, जिसका कोई आधार नहीं है।
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद तिहाड़ जेल में दोषियों को फांसी देने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। भास्कर हिंदी आपको बता रहा है कि दोषियों को कैसे फांसी देने की पूरी प्रक्रिया।
फांसी की प्रक्रिया Live Update:
- दोषियों के गले में डाला गया फंदा- चारों दोषियों को तख्त पर पहुंचाकर उनके पैर बांधे गए और उनके मुंह पर काला कपड़ा डालकर गले में फांसी का फंदा डाला गया।
- फांसी घर ले जाया गया- सभी दोषियों को फांसी घर ले जाया गया है। सभी आरोपियों के मुंह पर कपड़े बांधने की तैयारी शुरू हो गई है। उनके हाथ-पैर बांध दिए गए हैं।
- डीएम पहुंचे तिहाड़ जेल- डीएम तिहाड़ जेल पहुंच चुके हैं। अब 15 मिनट से भी कम वक्त फांसी देने में बचा है। फांसी देने की प्रक्रिया जारी है। जेल सुपरिटेंडेंट, डिप्टी सुपरिंटेंडेंट और डॉक्टर भी मौजूद रहेंगे। एक दोषी के साथ 6 सुरक्षाकर्मी मौजूद हैं। चारों दोषियों को फांसी घर ले जाया जा रहा है।
- निर्भया के दोषियों को फांसी के लिए 10 फीट का तख्ता तैयार- थोड़ी देर में डीएम तिहाड़ जेल पहुंचने वाले हैं। डीएम की मौजूदगी में फांसी दी जाएगी। जेल अधिकारियों ने फांसी घर का जायजा लिया है। तिहाड़ में पहली बार चार दोषियों को एक साथ फांसी दी जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, फांसी के लिए करीब 10 फीट का तख्ता तैयार किया गया है। फांसी के बाद करीब 15 से 20 मिनट तक बॉडी लटकी रहेगी। फिर डॉक्टर चेक करेंगे।
- तिहाड़ जेल में लॉकडाउन- दोषियों से नहाने और अपने धर्म के हिसाब से प्रार्थना के लिए बोला गया है, लेकिन दोषियों ने इनकार दिया है। सुबह 5 बजे दोषियों को काला कपड़ा पहनाया जाएगा। तिहाड़ जेल में लॉकडाउन किया गया है। जेल के बाहर अर्धसैनिक बल भारी संख्या में तैनात किए गए हैं।
- हाड़ जेल में निर्भया के दोषियों को फांसी देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दोषियों को अलग-अलग डेथ सेल में रखा गया है। जेल अधिकारी दोषियों के पास पहुंच गए हैं।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2U3Lz15
via Latest News in Hindi
.
0 Comments