नई दिल्ली, 20 मार्च (आईएएनएस)। निर्भया सामूहिक दुष्कर्म और हत्याकांड के दोषियों की याचिका शुक्रवार तड़के खारिज होने और उनकी फांसी का रास्ता साफ होने पर उसकी मां ने कहा कि सात साल तीन महीने बाद आखिरकार निर्भया को इंसाफ मिलने जा रहा है।

निर्भया की मां ने अदालत के निर्णय पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, अंत में उनकी (दोषियों की) याचिका खारिज हो गई। सात साल तीन महीने बाद आखिरकार निर्भया को इंसाफ मिलेगा। पूरे देश और समाज को इंसाफ मिलेगा। निर्भया को इंसाफ मिलता देखने के लिए आज पूरा देश जाग रहा है।

उन्होंने आगे कहा, कल का (शुक्रवार सुबह) का निकलने वाला सूरज निर्भया के नाम होगा, हमारी बच्चियों के नाम होगा। सात साल से सभी लोगों ने हमारा साथ दिया इसके लिए मैं सभी को धन्यवाद देती हूं।

अपने वकीलों की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि इन्होंने जी जान से इंसाफ के लिए लड़ाई लड़ी। उन्होंने कहा, देर से ही सही लेकिन इंसफा मिला। मैं निचली अदालत, हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट सहित पूरे सिस्टम और मीडिया को धन्यवाद देती हूं।

उन्होंने सरकार का भी शुक्रिया अदा किया और दोषियों की दया याचिका को खारिज करने के लिए राष्ट्रपति का भी आभार जताया।

इस मौके पर निर्भया के पिता ने कहा, आज के दिन का सूरज देश के लिए सुनहरी रोशनी लेकर आएगा।

उन्होंने वकील जितेंद्र कुमार झा, सीमा कुशवाहा, श्रुति सहित अन्य का आभार व्यक्ति करते हुए कहा, सभी लोगों ने हमारा साथ दिया। मीडिया और समाज की तरफ से बहुत सहयोग मिला। न्याय मिलने से बेहद खुश है, अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं।

निर्भया के पिता ने न्याय मिलने के बाद अंत में जय हिंद और जय भारत कहकर अपनी बात समाप्त की।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Nirbhaya gets justice after seven years and three months
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2QwGM6f
via Latest News in Hindi

0 Comments