करीना कपूर खान ने शेयर की बचपन की तस्वीर, कोरोना वायरस से है कनेक्शन
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने कुछ दिनों पहले ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है, जिसके बाद वो लगातार फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने बचपन की तस्वीर शेयर की है, जिसका कनेक्शन कोरोना वायरस से है। बता दें कि इस घात महामारी का प्रकोप भारत में भी फैल चुका है, जिसकी वजह से सबकी रफ्तार थम गई है।
करीन कपूर ने अपनी बेहद क्यूट फोटो शेयर की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'मैं... जब इस समय कोई मुझसे हाथ मिलाना चाहता है। #StayHome #StaySafe'
कोरोना वायरस: लंदन से लौटने के बाद मिमी चक्रवर्ती 7 दिन रहेंगी सबसे अलग
बता दें कि दुनियाभर में कहर बरपा रहे घातक कोरोनावायरस का प्रकोप देश में गहराने की आशंकाओं के मद्देजनर केंद्र एवं राज्य सरकारों की ओर से एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। विभिन्न हिस्सों में स्कूल, कॉलेज, सिनेमाघरों और मॉल्स को बंद कर दिया गया है। बड़े इवेंट्स को रद्द किया जा रहा है। फिल्मों की शूटिंग तक रोक दी गई है।
करीना कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो हाल ही में इरफान खान के साथ 'अंग्रेजी मीडियम' में दिखाई दी थीं, लेकिन कोरोना वायरस के चलते ये बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाई नहीं कर सकी। ऐसे में फिल्म को दोबारा रिलीज करने का फैसला लिया गया।
करीना, करण जौहर द्वारा निर्देशित मूवी जिसमें रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, जाह्रनवी कपूर, अनिल कपूर और भूमि पेडनेकर जैसे कलाकार नज़र आएंगे।
from India TV: entertainment Feed https://ift.tt/38WZQkl
via Latest News in Hindi
0 Comments