हिमाचल : आज से फिर बारिश, बर्फबारी
शिमला, 22 मार्च (निस)
हिमाचल प्रदेश में एक दिन की राहत के बाद वर्षा व बर्फबारी फिर से लौटेगी। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमानों में 23 मार्च से राज्य के मैदानी तथा मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में आंधी के साथ ओलावृष्टि और आसमानी बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। विभाग ने कहा है कि इस दौरान राज्य में मध्यम ऊंचाई वाले अधिकांश इलाकों में वर्षा होगी तथा अधिक ऊंचाई वाले कुछ स्थानों पर बर्फबारी की संभावना है। विभाग ने 24 फरवरी को राज्य के मध्यम ऊंचाई वाले अलग-अलग स्थानों पर भारी बर्फबारी व वर्षा की चेतावनी भी जारी की है। इस दौरान राज्य के मैदानी व मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में तेज आंधी भी चलेगी।
The post हिमाचल : आज से फिर बारिश, बर्फबारी appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2QC2oOI
via Latest News in Hindi
0 Comments